नवरात्रि के पहले दिन कृति खरबंदा ने अपने हल्दी फंक्शन वाला ऑरेंज क्रॉप टॉप और शरारा पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। खूबसूरत मेहंदी, मांगटीका और स्टाइलिश चोटी में उनका ट्रेडिशनल लुक फेस्टिव फैशन गोल्स दे रहा है।
नवरात्रि पर कृति खरबंदा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। नारंगी रंग के क्रॉप टॉप और शरारा में उनका निखरा अंदाज फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।
कृति ने गोल्डन मांगटीके, काजल और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को खास बनाया। उनकी फ्रेंच ब्रेड और चेहरे पर खिलता नूर ट्रेडिशनल अंदाज में चार चांद लगा रहा है।
एक तस्वीर में कृति अपने पति पुलकित सम्राट का हाथ थामे नजर आईं। हरियाली के बीच लहराता उनका ऑरेंज दुपट्टा इस पल को और भी खूबसूरत बना रहा है।
कृति के हाथों की मेहंदी और खूबसूरत हथफूल ने उनके फेस्टिव लुक को खास बना दिया। मैचिंग जूलरी के साथ उनकी स्टाइलिंग ट्रेडिशनल फैशन पसंद करने वालों के लिए शानदार आइडिया है।
कृति के ऑरेंज क्रॉप टॉप का डीप बैक डिजाइन उनके आउटफिट को मॉडर्न टच दे रहा है। पीछे से जुड़ा दुपट्टा और खूबसूरत रंगों का कॉम्बिनेशन उनके लुक को और आकर्षक बनाता है।
कृति ने फ्रेंच स्टाइल ब्रेड को खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज से सजाया। नवरात्रि में लहंगे या शरारा के साथ ऐसी चोटी और मांगटीका पहनकर आप भी अपना ट्रेडिशनल लुक निखार सकती हैं।