गरबा-डांडिया नाइट में छा जाएंगी आप, ट्राई करें ये 6 ट्रेंडी हेयरस्टाइल

नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलने जा रही हैं? तो अपने ट्रेडिशनल लुक को बनाएं और भी खास! चोटी से लेकर ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज तक, ये 6 हेयरस्टाइल आपको देंगे स्टाइलिश और खूबसूरत फेस्टिव लुक।

टीनएज गर्ल्स के लिए फंकी हेयरस्टाइल

जींस, स्कर्ट या सूट के साथ ट्राई करें कलरफुल हेयर एक्सेसरीज वाली कूल हेयरस्टाइल। यह आपके गरबा लुक में ट्रेडिशनल के साथ फंकी टच भी जोड़ देगी।

खुले बालों में लगाएं सिल्वर लटकन

खुले बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए सिल्वर और ऑक्सीडाइज्ड जूलरी वाली हेयर एक्सेसरीज चुनें। लटकन वाला यह स्टाइल गरबा और डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट है।

चोटी में लगाएं रंग-बिरंगी लटकन

लहंगे और चनिया चोली के साथ लंबी चोटी हमेशा खूबसूरत लगती है। इसमें मल्टीकलर लटकन या आकर्षक रिबन लगाकर अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाएं।

हेयरबैंड से पाएं ट्रेंडी लुक

सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ मल्टीकलर, कौड़ी या लटकन वाले हेयरबैंड ट्राई करें। ये आसान स्टाइल आपके फेस्टिव लुक को मिनटों में खास बना सकता है।

शॉर्ट हेयर के लिए हाफ-टाई स्टाइल

छोटे बाल हैं तो परेशान न हों! बालों को हाफ-टाई करके उनमें खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज लगाएं और अपने गरबा लुक में ग्लैमरस टच जोड़ें।

रिबन, बो और स्कार्फ से बढ़ाएं स्टाइल

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ रिबन, बो या स्कार्फ वाली हेयरस्टाइल अपनाएं। ये एक्सेसरीज कैरी करने में आसान हैं और आपके डांडिया लुक को एक अलग पहचान देंगी।

Next Story