नवरात्र और दुर्गा पूजा के बीच काजोल अपने खूबसूरत साड़ी लुक से छा गईं। लेकिन उनकी तस्वीरों से ज्यादा चर्चा एक ऐसे कैप्शन की हो रही है, जिसने जिंदगी और नजरिए को लेकर खास संदेश दिया।
काजोल ने ट्रेडिशनल साड़ी और अपनी सदाबहार मुस्कान से फैंस का दिल जीत लिया। उनका सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
काजोल ने तस्वीरों के साथ चश्मे को लेकर मजेदार अंदाज में बात कही। उनका जवाब ऐसा था कि फैंस तस्वीरों के साथ-साथ कैप्शन की भी तारीफ करने लगे।
काजोल ने लिखा कि किसी ने उनसे कहा कि वे चश्मे के बिना ज्यादा अच्छी लगती हैं। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि सामने वाला भी चश्मे के बिना अच्छा दिखता है।
काजोल ने अपने कैप्शन में जिंदगी की अहम सीख भी दी। उनका संदेश है कि अगर देखने का नजरिया ही खराब हो, तो चश्मे का रंग बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
काजोल हर साल दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल होती हैं। इस बार भी वे पूजा पंडाल में नजर आईं और उनके पारंपरिक लुक की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहे।
काजोल की आगामी फिल्म महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वींस एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर है। चरण तेज उप्पलपति के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता और जिशु सेनगुप्ता भी नजर आएंगे।