टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के लिए इस बार दुर्गाष्टमी बेहद खास रही। बेटी सेहर के साथ पहली बार कन्या पूजन के इस खास मौके पर उनके मैचिंग ऑरेंज आउटफिट ने सबका ध्यान खींचा, लेकिन नन्ही परी का चेहरा अब भी छिपा रहा।
सुरभि ज्योति ने दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इस खास मौके पर वे छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन करती और उनसे आशीर्वाद लेती नजर आईं।
मां बनने के बाद सुरभि के लिए यह दुर्गाष्टमी बेहद खास रही। उन्होंने अपनी नन्ही बेटी सेहर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए जय माता दी लिखकर अपनी खुशी जाहिर की।
सुरभि ज्योति जून 2026 में मां बनी थीं। उन्होंने अपने पति सुमित सूरी के साथ मिलकर अपनी बेटी का नाम सेहर रखा है।
सुरभि ने गोल्डन कढ़ाई वाला ऑरेंज सूट और येलो शरारा पहना। बालों में सजा गजरा उनके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा रहा था।
सुरभि ने बेटी सेहर को भी ऑरेंज कलर की प्यारी-सी फ्रॉक पहनाई। दोनों की आउटफिट ट्विनिंग ने फैंस का ध्यान खींचा, हालांकि एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।
सुरभि की तस्वीरों में कन्याएं प्रसाद ग्रहण करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने बच्चियों को कलावा बांधा और तिलक लगाकर कन्या पूजन की परंपरा निभाई।