करवा चौथ पर चांद सा निखार और स्टाइलिश अंदाज चाहिए? आलिया भट्ट की पिंक साड़ी से लेकर करिश्मा कपूर के रॉयल गोल्डन लुक तक, बॉलीवुड हसीनाओं के ये ट्रेडिशनल आउटफिट आपके त्योहार के लुक को बना सकते हैं खास।
गोल्डन वर्क वाली पिंक साड़ी के साथ हैवी नेकलेस, मांगटीका और ईयररिंग्स पहनकर आलिया भट्ट जैसा रॉयल लुक पाएं। करवा चौथ के लिए यह ट्रेडिशनल स्टाइल शानदार इंस्पिरेशन है।
साड़ी से हटकर कुछ पहनना है तो शिल्पा शेट्टी का रेड एंड व्हाइट शरारा सूट ट्राई करें। सिंपल नेकलेस और मैचिंग चूड़े के साथ आपका लुक खूबसूरत और आरामदायक लगेगा।
क्लासिक ट्रेडिशनल लुक के लिए माधुरी दीक्षित की तरह रेड साड़ी के साथ गोल्डन ज्वैलरी पहनें। यह कॉम्बिनेशन करवा चौथ की पूजा और शाम के सेलिब्रेशन के लिए शानदार रहेगा।
ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच चाहिए तो करीना कपूर की साटन साड़ी और कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज से इंस्पिरेशन लें। चोकर नेकलेस के साथ आपका लुक स्टाइलिश और एलिगेंट बनेगा।
करवा चौथ पर लाल रंग पहनना पसंद है तो रकुल प्रीत सिंह की तरह सुर्ख लाल साड़ी चुनें। हैवी ईयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियों के साथ अपने लुक को फेस्टिव टच दें।
रेड और पिंक से अलग हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो करिश्मा कपूर की गोल्डन साड़ी ट्राई करें। फुल स्लीव ब्लाउज और हैवी एक्सेसरीज के साथ आपको मिलेगा रॉयल और ग्लैमरस अंदाज।