Prabhas की ये 7 शानदार फिल्में OTT पर जरूर देखें, बाहुबली से कल्कि 2898 AD तक पूरी लिस्ट

साउथ सुपरस्टार प्रभास के 47वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 7 शानदार फिल्मों के बारे में। एक्शन, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर इन फिल्मों का मजा आप OTT पर ले सकते हैं।

बाहुबली की दोनों फिल्में हैं जबरदस्त

बाहुबली और बाहुबली 2 में प्रभास का शाही अंदाज और दमदार एक्शन देखने को मिलता है। दोनों फिल्में जियो हॉटस्टार पर मौजूद हैं।

सालार में दिखा खतरनाक एक्शन

सालार में प्रभास ने देवा का दमदार किरदार निभाया है। दोस्ती और सत्ता की खूनी लड़ाई पर बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

कल्कि 2898 AD की अनोखी दुनिया

साइंस फिक्शन और पौराणिक कथाओं से जुड़ी कल्कि 2898 AD में प्रभास भैरव बने हैं। यह शानदार फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

साहो में एक्शन और सस्पेंस

साहो में प्रभास खतरनाक गैंगस्टर्स और अरबों के खजाने से जुड़े रहस्य में उलझते नजर आते हैं। यह एक्शन थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

राधे श्याम की रोमांटिक कहानी

राधे श्याम में प्रभास ने हस्तरेखा विशेषज्ञ विक्रमादित्य का किरदार निभाया है। प्यार और किस्मत के बीच उलझी यह कहानी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

द राजा साब में हॉरर का तड़का

2026 में रिलीज हुई द राजा साब में प्रभास का अलग अंदाज देखने को मिलता है। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Next Story