खुशी कपूर का बैकलेस ड्रेस में ग्लैमरस अवतार, दीवाली लुक ने खींचा सबका ध्यान

श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने प्री-दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। उनका स्टाइलिश बैकलेस लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

खुशी कपूर का दीवाली लुक

खुशी कपूर ने प्री-दीवाली सेलिब्रेशन के लिए खास आउटफिट चुना। उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

खुशी ने साइड कट वाली लॉन्ग हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी। उनके इस इंडो-वेस्टर्न लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

बैकलेस ड्रेस में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

खुशी कपूर की बैकलेस ड्रेस उनके पूरे लुक को खास बना रही थी। तस्वीरों में उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस साफ नजर आया।

दुपट्टे और पोलकी बैग से बढ़ाई खूबसूरती

खुशी ने अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग दुपट्टा और पोलकी बैग कैरी किया। इन एक्सेसरीज ने उनके फेस्टिव लुक को और आकर्षक बनाया।

मेकअप और हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान

हाई पोनीटेल, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, बोल्ड आई मेकअप और न्यूड लिप शेड के साथ खुशी ने अपना लुक पूरा किया।

फैंस ने की तारीफ, नई फिल्म की भी चर्चा

खुशी की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, उनके श्रीदेवी की फिल्म मॉम के सीक्वल मॉम 2 में नजर आने की भी चर्चा है।

Next Story