करवा चौथ पर लाल और मरून साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं? इस बार गोल्डन, पिंक और आइवरी जैसे खूबसूरत पेस्टल शेड्स आजमाएं और अपने फेस्टिव लुक को बनाएं खास।
गोल्डन ऑर्गेंजा या टिश्यू सिल्क साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज और चोकर नेकलेस पहनें। यह कॉम्बिनेशन आपको रॉयल लुक देगा।
राहुल मिश्रा के डिजाइन से प्रेरित हल्की नीली फ्लोरल साड़ी चुनें। मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन वर्क इसे खास बनाते हैं।
करीना कपूर के लुक से प्रेरणा लेकर आइवरी या सॉफ्ट बेज साड़ी पहनें। हल्की एम्ब्रॉयडरी और स्टाइलिश ज्वेलरी से लुक निखारें।
हल्के गुलाबी रंग की सीक्विन साड़ी करवा चौथ के लिए शानदार विकल्प है। इसकी खूबसूरत चमक आपके फेस्टिव लुक में ग्लैमर जोड़ देगी।
कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो पेस्टल ग्रीन, ग्रे या ऑफ व्हाइट साड़ी चुनें। हैवी एम्ब्रॉयडरी और मैचिंग ज्वेलरी से अपना लुक पूरा करें।