बिग बॉस के बाद नायरा एम बनर्जी का नया धमाका, प्रेमकथा में बनीं डॉन की बेटी

बिग बॉस 18 से सुर्खियों में आईं नायरा एम बनर्जी अब माइक्रोड्रामा प्रेमकथा में नजर आ रही हैं। इस बार उनका किरदार प्यार और दुश्मनी के बीच फंसा है।

माइक्रोड्रामा में नायरा की एंट्री

बिग बॉस 18 के बाद नायरा एम बनर्जी अब स्टोरी टीवी की सीरीज प्रेमकथा में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं।

डॉन की बेटी बनीं नायरा

प्रेमकथा में नायरा सेजल का किरदार निभा रही हैं। वह एक खतरनाक डॉन की बेटी है, जो किसी से डरना नहीं जानती।

ट्रक ड्राइवर से हुआ प्यार

सेजल को एक साधारण ट्रक ड्राइवर जय से प्यार हो जाता है। इस किरदार में अभिनेता करम राजपाल नजर आ रहे हैं।

प्यार बना दुश्मनी की वजह

सेजल और जय की प्रेम कहानी दो दुश्मन आपराधिक परिवारों के बीच टकराव बढ़ा देती है। कहानी में रोमांस के साथ भरपूर ड्रामा भी है।

सलमान खान से मिलकर घबरा गई थीं नायरा

नायरा ने बताया कि दबंग की शूटिंग के दौरान सलमान खान को देखकर वह घबरा गई थीं। बिग बॉस में दोबारा मिलने पर सलमान को पहली मुलाकात याद थी।

कहां देख सकते हैं प्रेमकथा?

गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी प्रेमकथा में प्यार, बदला और पारिवारिक दुश्मनी देखने को मिलेगी। यह माइक्रोड्रामा स्टोरी टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है।

Next Story