Karwa Chauth 2026: नूपुर सेनन से कृतिका कामरा तक, इन कपल्स का होगा पहला करवाचौथ

29 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों के लिए शादी के बाद यह पहला करवाचौथ होगा। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने जनवरी 2026 में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद यह उनका पहला करवाचौथ होगा।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 11 मार्च 2026 को गौरव कपूर से कोर्ट मैरिज की थी। इस साल दोनों का पहला करवाचौथ है।

आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन और फिल्ममेकर शरण शर्मा ने 11 जुलाई 2026 को करीबी लोगों की मौजूदगी में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने 21 अगस्त 2026 को गोवा में शादी रजिस्टर करवाई थी। आधिकारिक शादी के बाद यह उनका पहला करवाचौथ होगा।

अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना

टीवी कपल अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 16 नवंबर 2025 को शादी की थी। दोनों के लिए शादी के बाद यह पहला करवाचौथ होगा।

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू

सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में शादी की थी। हालांकि, सामंथा इस बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Next Story