अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने इटली में गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
आयुष्मान सेठी ने इटली के खूबसूरत कैपरी में गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज कर अपने रिश्ते को नया मोड़ दिया।
नीले समंदर के सामने आयुष्मान घुटनों पर बैठकर समीक्षा का हाथ थामे नजर आए। दोनों सफेद कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिखे।
समीक्षा ने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर हर जन्म में आयुष्मान का साथ निभाने की इच्छा जताई।
आयुष्मान और समीक्षा करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात अभिनेत्री योगिता बिहानी के जरिए हुई थी।
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी पहले ही दोनों के रिश्ते पर खुशी जता चुके हैं। परिवार के व्लॉग्स में भी यह कपल साथ नजर आया है।
रोमांटिक प्रपोजल के बाद फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, आयुष्मान और समीक्षा ने अभी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है।