फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 प्रियदर्शिनी चटर्जी ने विदेशी मंगेतर क्रेग कार्लसन से मुंबई में शादी कर ली है। उनकी सादगी भरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 प्रियदर्शिनी चटर्जी ने क्रेग कार्लसन को अपना हमसफर बना लिया है। दोनों ने मुंबई में निजी समारोह में शादी की।
प्रियदर्शिनी ने अपनी शादी में नीले रंग की साड़ी पहनी। वहीं, क्रेग कार्लसन नीले कुर्ते-पायजामे में नजर आए। दोनों की ट्विनिंग ने सबका ध्यान खींचा।
प्रियदर्शिनी और क्रेग ने किसी भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय सादगी से शादी की। तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ नजर आ रही है।
शादी के दौरान प्रियदर्शिनी और क्रेग ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ निभाने की कसमें खाईं। इसके बाद दोनों ने किस करके खुशी जाहिर की।
प्रियदर्शिनी ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। मिस्टर एंड मिसेज कैप्शन के साथ उनकी पोस्ट सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
प्रियदर्शिनी और क्रेग ने इससे पहले हवाई की खूबसूरत लोकेशन पर सगाई की थी। अब दोनों शादी करके जिंदगी के नए सफर पर निकल पड़े हैं।