शादी के बाद नूपुर सेनन ने पति स्टेबिन बेन के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया। लाल ट्रेडिशनल आउटफिट में उनका खूबसूरत अंदाज और कपल की रोमांटिक तस्वीरें चर्चा में हैं।
नूपुर सेनन ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ पति स्टेबिन बेन के साथ मनाया। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
नूपुर ने लाल रंग का धोती-कुर्ता सेट पहना था। इसके साथ नीला दुपट्टा और स्टाइलिश बैक डिजाइन उनके लुक को खास बना रहा था।
स्टेबिन बेन ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। तस्वीरों में दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग और पहले करवा चौथ की खुशी साफ दिखाई दी।
नूपुर और स्टेबिन ने जनवरी 2026 में उदयपुर में शादी की थी। दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की रस्में पूरी की थीं।
नूपुर और स्टेबिन की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
फिलहाल गाने से पहचान बनाने वाली नूपुर का पहला करवा चौथ यादगार रहा। पति संग उनकी प्यारी तस्वीरों को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है।