बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। फिल्मों और ब्रांड प्रमोशन से मोटी कमाई करने वाली सारा की नेटवर्थ और लग्जरी कार कलेक्शन चर्चा में है।
सारा अली खान ने 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज वह फिल्मों के अलावा ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छी कमाई करती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान की कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये आंकी गई है। साल 2019 में यह लगभग 13 करोड़ रुपये बताई गई थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2021 में सारा की नेटवर्थ करीब 20 करोड़ और 2025 में 24 करोड़ रुपये थी। अब इसका अनुमान 41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सारा अली खान की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों से आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
फिल्मों के अलावा सारा कई ब्रांड्स के साथ काम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 1 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
सारा अली खान के कार कलेक्शन में Mercedes-Benz G-Class G 350d और Jeep Compass जैसी महंगी गाड़ियां शामिल बताई जाती हैं।