सारा अर्जुन बनीं आइलैंड क्वीन, मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

धुरंधर की यलीना यानी सारा अर्जुन इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

मालदीव में सारा अर्जुन का जलवा

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने मालदीव वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। समंदर किनारे उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

समंदर किनारे दिखा ग्लैमरस लुक

सारा फ्लोरल रैप स्कर्ट और स्ट्रैपलेस टॉप में नजर आईं। खुले घुंघराले बाल और चेहरे की मुस्कान ने उनके लुक को और खास बना दिया।

फैंस ने बताया आइलैंड प्रिंसेस

सारा की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। किसी ने उन्हें एंजल कहा तो किसी को उनके घुंघराले बालों में धुरंधर की यलीना याद आ गई।

परिवार के साथ बिताए खास पल

सारा ने नीले समंदर और खूबसूरत सनसेट की झलक भी दिखाई। एक तस्वीर में वह अपने पिता राज अर्जुन के साथ खाने का आनंद लेती नजर आईं।

धुरंधर की यलीना बनकर छाईं सारा

रणवीर सिंह के साथ धुरंधर 2 में सारा अर्जुन ने यलीना का किरदार निभाया। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों से खूब सराहना मिली।

इन बड़ी फिल्मों में आ सकती हैं नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अर्जुन मधुबाला की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा राम चरण की फिल्म RC17 से भी उनका नाम जोड़ा जा रहा है।

Next Story