वनडे क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा का दबदबा कायम है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। जानिए किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए।
रवींद्र जडेजा ने 212 वनडे मैचों में 2905 रन बनाए हैं। उनके नाम 13 अर्धशतक हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन है।
श्रेयस अय्यर ने 82 वनडे मैचों में 3136 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज हैं।
केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 101 वनडे मैचों में 9 शतक और 20 अर्धशतक की मदद से 3541 रन बनाए हैं।
शुभमन गिल ने 70 वनडे मैचों में 3713 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक 11 शतक और 20 अर्धशतक निकल चुके हैं।
रोहित शर्मा सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले एक्टिव भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 291 मैचों में 35 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं।
विराट कोहली 317 वनडे मैचों में 15109 रन बनाकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनके नाम 55 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं।