रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली रकुल प्रीत सिंह ने दिवाली पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ऑरेंज मिरर वर्क साड़ी में उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दिवाली सेलिब्रेशन की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। उनके खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
रकुल ने इंस्टाग्राम पर दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। कैमरे के सामने उनके शानदार पोज और खूबसूरत अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।
एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक की तुलना पटाखों से करते हुए फैंस को दिलचस्प अंदाज में सरप्राइज दिया।
रकुल ने दिवाली पार्टी के लिए ऑरेंज कलर की मिरर वर्क साड़ी चुनी। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ उनका यह ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत लगा।
एक्ट्रेस ने चोकर नेकलेस, हाथों में कंगन और मिनिमल मेकअप से अपना लुक पूरा किया। खुले बालों ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
रकुल प्रीत सिंह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।