दिवाली पर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो दीया मिर्जा के इन एथनिक लुक्स से आइडिया लें। साड़ी से लेकर सूट तक, उनके ये अंदाज आपके फेस्टिव लुक को खास बना देंगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपने सादगी भरे अंदाज और शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके एथनिक लुक्स दिवाली के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
दीया ने गोल्डन बॉर्डर वाली पिंक साड़ी पहनी है। खूबसूरत नेकपीस के साथ उनका यह लुक दिवाली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।
दिवाली पर सिंपल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो दीया के व्हाइट सूट लुक से आइडिया लें। यह आउटफिट आपको क्लासी और खूबसूरत लुक देगा।
दीया मिर्जा ने लाल साड़ी को मैचिंग डीप नेक ब्लाउज के साथ पहना है। ग्लॉसी मेकअप ने उनके इस खूबसूरत लुक को और भी खास बना दिया।
दीया की ब्लू और व्हाइट कलर की साड़ी भी बेहद खूबसूरत है। उनका यह सिंपल और एलिगेंट अंदाज दिवाली के मौके पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
दीया मिर्जा की तरह साड़ी के साथ खूबसूरत नेकपीस और हल्का मेकअप ट्राई करें। सही ज्वेलरी और हेयरस्टाइल से आपका दिवाली लुक और भी निखर जाएगा।