Ramayana: शूर्पणखा बनने में रकुल प्रीत सिंह को लगते थे 4 घंटे, BTS तस्वीरों में दिखा खूंखार लुक

रामायण में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह ने शूटिंग की BTS तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका डरावना लुक तैयार करने में रोजाना 4 घंटे लगते थे।

शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह

रामायण में रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा वाला रूप चर्चा में है। एक्ट्रेस ने अब सेट से अपने खास लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

तैयार होने में लगते थे 4 घंटे

शूर्पणखा का खूंखार लुक तैयार करना आसान नहीं था। मेकअप और कॉस्ट्यूम टीम को हर दिन करीब 4 घंटे मेहनत करनी पड़ती थी।

BTS तस्वीरों में दिखी मेहनत

रकुल ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के कई पल दिखाए। तस्वीरों में वह मेकअप करवाती और सेट पर सीन के निर्देश लेती नजर आईं।

रकुल के लिए खास रहा सफर

एक्ट्रेस ने बताया कि पीढ़ियों से जुड़ी रामायण जैसी कहानी का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है।

पूरी टीम को कहा शुक्रिया

रकुल ने निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और अपनी मेकअप-कॉस्ट्यूम टीम की मेहनत की जमकर तारीफ की।

रामायण में दिखे ये बड़े सितारे

5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण में रणबीर कपूर राम, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और अरुण गोविल दशरथ के किरदार में नजर आए।

Next Story