दिवाली पर जयपुर में बिक रही सोने वाली मिठाई, एक पीस की कीमत ₹1,111

दिवाली पर जयपुर की स्वर्ण मिठाई चर्चा में है। 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी इस मिठाई की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जयपुर में छाई स्वर्ण मिठाई

दिवाली के मौके पर जयपुर की मिठाई दुकानों में खास स्वर्ण मिठाई लोगों का ध्यान खींच रही है। इसकी सुनहरी चमक और शाही अंदाज चर्चा में हैं।

24 कैरेट सोने की परत

इस खास मिठाई पर 24 कैरेट खाने योग्य सोने की पतली परत लगाई गई है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

एक पीस की कीमत ₹1,111

जयपुर में इस प्रीमियम मिठाई का एक पीस ₹1,111 में बिक रहा है। इतनी कीमत में आम मिठाइयों के कई डिब्बे खरीदे जा सकते हैं।

लग्जरी गिफ्ट बॉक्स में पैकिंग

स्वर्ण मिठाई को खूबसूरत लग्जरी बॉक्स में सजाकर बेचा जा रहा है। दिवाली पर खास लोगों को महंगा तोहफा देने वालों के बीच इसकी मांग है।

कॉरपोरेट गिफ्टिंग में बढ़ी मांग

दुकानदारों के मुताबिक, दिवाली पर अमीर ग्राहकों और कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए इस मिठाई की मांग बढ़ी है। लोग इसे खास तोहफे के रूप में खरीद रहे हैं।

सूरत में भी सोने वाली मिठाई

जयपुर ही नहीं, गुजरात के सूरत में भी सोने की परत वाली मशहूर घारी मिठाई बिक रही है। इसकी कीमत करीब ₹9,000 प्रति किलो बताई जा रही है।

Next Story