दिवाली पर बनाएं मां लक्ष्मी के चरणों वाली ये खूबसूरत रंगोली, घर की बढ़ेगी रौनक

दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इस बार फूलों, कुमकुम और रंगों से ये आसान डिजाइन बनाकर घर के दरवाजे और पूजा स्थल को खूबसूरत सजाएं।

दिवाली पर बनाएं लक्ष्मीजी के चरण

दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के पैरों वाली रंगोली बना सकती हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कमल पर बनाएं लक्ष्मीजी के पैर

गुलाब की पंखुड़ियों और हरे पत्तों से कमल का फूल बनाएं। इसके ऊपर लक्ष्मीजी के चरण बनाकर मोगरे के फूलों से खूबसूरत बॉर्डर तैयार करें।

फूलों से बनाएं आसान रंगोली

अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता, तो दो फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों से लक्ष्मीजी के चरण बनाएं। यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाएगा।

कुमकुम से बनाएं सुंदर चरण

लाल रोली, कुमकुम या सिंदूर से मां लक्ष्मी के छोटे-छोटे पैर बनाएं। इसके चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां डालकर रंगोली को आकर्षक बना सकती हैं।

चरणों की दिशा का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मीजी के चरण हमेशा घर के अंदर आते हुए बनाने चाहिए। इन्हें मुख्य दरवाजे से पूजा स्थल की ओर बना सकती हैं।

कमल और दीयों से सजाएं रंगोली

लक्ष्मीजी के चरणों के नीचे छोटा कमल बनाएं। ईयरबड या टूथपिक से डिजाइन को सुंदर आकार दें और आसपास दीए रखकर सजावट पूरी करें।

Next Story