Shweta Tiwari का साड़ी लुक हुआ वायरल, 46 की उम्र में खूबसूरत अंदाज ने जीता फैंस का दिल

श्वेता तिवारी ने हरी और बैंगनी साड़ी में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। उनका देसी लुक और स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

सोशल मीडिया पर छाईं श्वेता

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी नई तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।

सीधे पल्ले की साड़ी में दिखा देसी अंदाज

श्वेता ने हरे और बैंगनी रंग की साड़ी को सीधे पल्ले के साथ पहना है। उनका यह ट्रेडिशनल लुक काफी आकर्षक लग रहा है।

स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान

श्वेता ने साड़ी के साथ बालों का खूबसूरत बन बनाया है। बड़े ईयररिंग्स उनके पूरे लुक को और खास बना रहे हैं।

स्मोकी आई मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

श्वेता ने स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिपशेड से अपना लुक पूरा किया। उनके मेकअप और साड़ी का कॉम्बिनेशन फैंस को पसंद आ रहा है।

फैंस कर रहे जमकर तारीफ

46 साल की श्वेता की फिटनेस और खूबसूरती की लोग तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस उनके अंदाज की तुलना बेटी पलक तिवारी से भी कर रहे हैं।

एक्टिंग में भी बनी हुई हैं एक्टिव

कसौटी जिंदगी की से मशहूर हुईं श्वेता तिवारी टीवी के साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

Next Story