Vaibhavi Malhotra Wedding: जयपुर में शाही शादी करेंगी वैभवी मल्होत्रा, 7 साल पुराने प्यार संग इस दिन लेंगी फेरे

ब्राउन फेम एक्ट्रेस वैभवी मल्होत्रा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अंश बत्रा से शादी करने जा रही हैं। जयपुर में होने वाली शाही शादी से पहले कपल की प्री-वेडिंग तस्वीरें चर्चा में हैं।

दुल्हन बनने जा रही हैं ब्राउन फेम वैभवी मल्होत्रा

वेब सीरीज ब्राउन से पहचान बनाने वालीं वैभवी मल्होत्रा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अंश बत्रा संग शादी करेंगी।

6 दिसंबर को जयपुर में होगी शाही शादी

वैभवी मल्होत्रा और अंश बत्रा 6 दिसंबर 2026 को जयपुर में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी शाही अंदाज में होने वाली है।

ढोल नाइट से शुरू हुआ शादी का जश्न

कपल की शादी की रस्में 14 नवंबर को ढोल नाइट से शुरू हुईं। इस खास मौके पर वैभवी डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत के आउटफिट में नजर आईं।

7 साल पुरानी है वैभवी और अंश की लव स्टोरी

वैभवी और अंश पिछले सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों बचपन से एक ही कॉलोनी में रहते थे, लेकिन उनकी मुलाकात काफी बाद में हुई।

पहली फिल्म के दौरान शुरू हुई थी प्रेम कहानी

वैभवी की अंश से मुलाकात उनके 21वें जन्मदिन से कुछ हफ्ते पहले हुई थी। उस समय वह अपनी पहली फिल्म साइन कर मुंबई जाने की तैयारी कर रही थीं।

ढोल नाइट में अंश संग डांस करती दिखीं वैभवी

प्री-वेडिंग की तस्वीरों में वैभवी और अंश साथ डांस करते नजर आए। मुंबई और दिल्ली में रहकर भी दोनों ने अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाए रखा।

Next Story