अनन्या पांडे ने कभी खुशी कभी गम के शावा शावा गाने में रानी मुखर्जी के मशहूर लुक को नए अंदाज में रीक्रिएट किया। मनीष मल्होत्रा ने तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादें ताजा कीं।
अनन्या पांडे ने शावा शावा गाने में रानी मुखर्जी के आइकॉनिक लहंगा लुक को रीक्रिएट किया। उनका नया अंदाज चर्चा में आ गया है।
कभी खुशी कभी गम में रानी मुखर्जी का किरदार छोटा था, लेकिन शावा शावा गाने में उनके खूबसूरत लहंगे और स्टाइल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
रानी ने गाने में पीच कलर का लहंगा पहना था, जबकि अनन्या ने उसी डिजाइन से प्रेरित सिल्वर लहंगा पहनकर अपने ग्लैमरस अंदाज से ध्यान खींचा।
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अनन्या की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि रानी के लिए इस खास आउटफिट को तैयार करने में काफी मेहनत लगी थी।
मनीष ने बताया कि शूटिंग के लिए निकलने से कुछ घंटे पहले उन्होंने करण जौहर को लहंगा दिखाया था। इसके बाद सेट पर रानी मुखर्जी की फिटिंग हुई थी।
मनीष मल्होत्रा के लिए अनन्या के साथ इस लुक को दोबारा तैयार करना खास अनुभव रहा। दशकों पुराना उनका डिजाइन आज भी नए जमाने के फैशन में अपनी पहचान बनाए हुए है।