बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने समंदर किनारे यलो साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनका ट्रेडिशनल लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए और उन्हें अप्सरा कहने लगे।
श्रद्धा कपूर ने समंदर किनारे यलो साड़ी में खूबसूरत फोटोशूट कराया। उनकी दिलकश अदाओं और ट्रेडिशनल अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
हल्की धूप और समुद्र की लहरों के बीच श्रद्धा ने अलग-अलग पोज दिए। प्राकृतिक रोशनी ने उनकी तस्वीरों को और भी खूबसूरत बना दिया।
श्रद्धा ने कढ़ाईदार यलो साड़ी के साथ नेकलेस, ईयरिंग्स, नोजपिन, चूड़ियां और अंगूठियां पहनीं। मैचिंग ज्वैलरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
श्रद्धा की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। किसी ने उन्हें अप्सरा कहा तो किसी ने उनके बीच वाले ट्रेडिशनल लुक को नया फैशन ट्रेंड बताया।
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ईठा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने सामने आने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी है।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ईठा में श्रद्धा लावणी कलाकार विठाबाई की भूमिका निभाएंगी। रणदीप हुड्डा भी फिल्म में नजर आएंगे। इसकी रिलीज 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।