अगर आप अपनी बहन की शादी के लिए स्टाइलिश लहंगा तलाश रही हैं, तो सुहाना खान का यह डिजाइनर लुक आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है।
सुहाना खान ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है। यह आउटफिट दुल्हन की बहन के लिए बेहतरीन विकल्प है।
सुहाना के लहंगे में विंटेज ब्रोकेड, बनारसी कढ़वा, कांजीवरम, असली जरी और कश्मीरी टिल्ला वर्क का खूबसूरत मेल देखने को मिला।
कॉलम स्कर्ट स्टाइल वाले लहंगे के साथ सुहाना ने डीप नेक ब्लाउज पहना है। ब्लाउज पर की गई एंटीक गोल्ड जरी की कढ़ाई इसे खास बनाती है।
सुहाना ने लहंगे के साथ विंटेज मरून ब्रोकेड दुपट्टा कैरी किया है। दुपट्टे पर लगी खूबसूरत लटकन उनके आउटफिट को रॉयल टच दे रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट को गोल्डन विंटेज बैग के साथ स्टाइल किया है। आप भी शादी में ऐसी एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं।
सुहाना ने ग्लॉसी लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक पूरा किया है। बहन की शादी में आप भी इस तरह तैयार होकर खास दिख सकती हैं।