बॉलीवुड में स्टारकिड्स की कमी नहीं, लेकिन एक ऐसा भी है जो ना सिर्फ सुपरस्टार है, बल्कि करोड़ों की कमाई में भी सबसे आगे है। जानिए कौन है ये रियल किंग
राकेश रोशन के बेटे ऋतिक की कुल संपत्ति 3130 करोड़ रुपये आंकी गई है। वो आलिया, रणबीर और जान्हवी जैसे स्टारकिड्स को भी पीछे छोड़ चुके हैं।
2000 में 'कहो ना... प्यार है' से डेब्यू करने वाले ऋतिक पहली ही फिल्म से रातोंरात छा गए थे।
ऋतिक फिल्में ही नहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट, HRX ब्रांड और फैमिली प्रोडक्शन हाउस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।
ऋतिक के फिटनेस ब्रांड HRX की वैल्यू अकेले ही 7300 करोड़ रुपये है! यह भारत का पहला होमग्रोन फिटनेस ब्रांड है।
मुंबई का सी-फेसिंग अपार्टमेंट, लोनावला का फार्महाउस और रोल्स रॉयस से लेकर मासेराती तक की कलेक्शन... सब कुछ है सुपर लग्जरी!
ऋतिक ना सिर्फ ‘कृष 4’ में लीड करेंगे, बल्कि पहली बार डायरेक्टर की कुर्सी भी संभालेंगे। पिता राकेश रोशन की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।