55 की उम्र में भी फिट और जवां दिखने वाले R Madhavan ने बिना जिम जाए सिर्फ 21 दिन में कम किए 15 किलो! जानिए उनके 5 आसान और असरदार टिप्स।
माधवन ने दोपहर 3 बजे के बाद कच्चा खाना बंद कर दिया और 6:45 PM तक रात का खाना खत्म कर लेते थे।
उन्होंने खाने को धीरे-धीरे और खूब चबा कर खाने की आदत अपनाई, जिससे पाचन बेहतर हुआ और ओवरईटिंग रुकी।
माधवन रोज सुबह लंबी सैर पर जाते थे, जिससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता और फैट बर्न होता रहा।
हरी सब्जियों और लिक्विड फूड पर फोकस किया. प्रोसेस्ड फूड को डाइट से पूरी तरह बाहर कर दिया।
सोने से 90 मिनट पहले मोबाइल से दूरी बनाई, जिससे उन्हें गहरी नींद मिलती और बॉडी रिकवरी होती।
स्ट्रिक्ट रूटीन, सिंपल आदतें और सही डाइट से माधवन ने दिखाया कि बिना हैवी वर्कआउट भी वज़न घटाना मुमकिन है।