शाहरुख खान को फिल्म किंग की शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए. जानिए कितने समय तक शूटिंग नहीं करेंगे और क्या है डॉक्टर्स की सलाह.
मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में जबरदस्त एक्शन सीन के दौरान शाहरुख खान को लगी मांसपेशियों में चोट.
चोट लगते ही शाहरुख अपनी टीम के साथ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका रवाना हुए, जहां उन्हें तुरंत सर्जरी कराई गई.
सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने शाहरुख को कम से कम एक महीने का ब्रेक लेने को कहा है ताकि वे पूरी तरह रिकवर कर सकें.
जुलाई से अगस्त तक की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है. अगला शेड्यूल अब सितंबर-अक्टूबर में शुरू हो सकता है.
'डर’, ‘कोयला’, ‘शक्ति’ जैसी फिल्मों की शूटिंग के दौरान शाहरुख को पहले भी कई गंभीर चोटें लग चुकी हैं.
शाहरुख के चाहने वाले उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं और ‘किंग’ में उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं