'सैयारा' से धमाकेदार डेब्यू करने वाले अहान पांडे को पहले अजय देवगन संग एक मल्टीपार्ट सुपरहीरो फिल्म में लॉन्च किया जाना था. लेकिन आखिर क्यों ये बड़ा प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया?
'सैयारा' से अहान पांडे ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की ओपनिंग के साथ जबरदस्त एंट्री की है और अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया है।
अहान को पहले एक बिग बजट सुपरहीरो फिल्म के लिए साइन किया गया था, जिसमें अजय देवगन विलेन के रोल में नजर आने वाले थे।
इस फिल्म में अहान के अपोजिट मानुषी छिल्लर को लिया गया था और इसे एक मल्टीपार्ट सुपरहीरो सीरीज़ के रूप में प्लान किया गया था।
कोविड और कई पेंडिंग प्रोजेक्ट्स के चलते अजय देवगन ने फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन से आगे नहीं बढ़ पाया।
फिल्म कैंसिल होने के बाद अहान ने वाईआरएफ की सीरीज 'द रेलवे मेन' में असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर इंडस्ट्री में एंट्री की थी।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में अहान और अनित पड्डा की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।