अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। जानिए फिल्म की रिलीज को लेकर क्या बोले बाबू भैया।
अक्षय, सुनील और परेश की जोड़ी एक बार फिर फैंस को हंसाने के लिए तैयार है। हेरा फेरी 3 की चर्चाएं जोरों पर हैं।
कुछ समय पहले परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबर आई थी। इसे लोग पब्लिसिटी स्टंट मानने लगे थे।
अक्षय कुमार ने परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा था। लेकिन अब सब कुछ सुलझ चुका है।
अक्षय ने कहा कि यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं था, मामला गंभीर था। अब सब ठीक हो चुका है और फिल्म की अनाउंसमेंट जल्द होगी।
परेश रावल ने फैन को जवाब देते हुए कहा था जल्द, जल्द... अगले मानसून से पहले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 2026 के पहले हाफ में आ सकती है।
अब जब सब कुछ क्लियर हो चुका है, तो फैंस को सिर्फ ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। हेरा फेरी 3 का क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है।