फिजियोथेरेपिस्ट से बनीं एक्ट्रेस: जानिए आकांक्षा सिंह की दिलचस्प कहानी

आकांक्षा सिंह ने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई के बाद एक्टिंग में कदम रखा और हिंदी से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। चलिए जानें उनकी प्रेरणादायक जर्नी।

जयपुर की बेटी, दो दुनियाओं की खिलाड़ी

आकांक्षा सिंह का जन्म 1990 में जयपुर में हुआ। मां से मिली थिएटर की प्रेरणा और पढ़ाई में हासिल की फिजियोथेरेपी की डिग्री।

थिएटर से छोटे पर्दे तक की छलांग

फिजियोथेरेपी के साथ-साथ आकांक्षा थिएटर करती रहीं। 2012 में टीवी शो ना बोले तुम से एक्टिंग की शुरुआत की।

बॉलीवुड में रखा पहला कदम

2017 में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया से बॉलीवुड डेब्यू किया और उसी साल साउथ इंडस्ट्री में भी एंट्री ली।

साउथ में जमाया एक्टिंग का सिक्का

तेलुगु फिल्म मल्ली रावा से मिली पहचान। इसके बाद नागार्जुन के साथ देवदास और सुदीप के साथ पैलवान में नजर आईं।

ओटीटी पर भी दिखाया दम

2021 में वेब सीरीज परंपरा से ओटीटी डेब्यू किया। 2022 में एस्केप लाइव, रंगबाज और मीट क्यूट जैसी सीरीज से छाईं रहीं।

फिजियो से स्टार तक का सफर

आकांक्षा हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद चेहरा बन चुकी हैं, जिन्होंने हर किरदार में जान डाल दी है।

Next Story