रूस में 600 साल बाद ज्वालामुखी फटा, क्या सुनामी और भूकंप की वजह बना?

रूस के कामचटका में 600 साल बाद ज्वालामुखी विस्फोट के साथ तेज भूकंप और सुनामी की चेतावनी ने हलचल मचा दी है. क्या वाकई ज्वालामुखी भूकंप और सुनामी की वजह बन सकता है?

600 साल बाद फटा रूस का ज्वालामुखी

कामचटका के क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में 6 हजार मीटर तक राख का गुबार उठा, जिससे एयरस्पेस बंद कर दिया गया।

भूकंप के झटकों से कांपी धरती

रविवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, इससे पहले 8.8 तीव्रता का भी झटका आया था। दोनों झटकों का केंद्र ज्वालामुखी क्षेत्र के पास रहा।

क्या ज्वालामुखी ला सकता है भूकंप?

ज्वालामुखी के अंदर बढ़ता मैग्मा चट्टानों पर दबाव डालता है, जिससे टेक्टोनिक प्लेटें खिसक सकती हैं और भूकंप आ सकता है।

सुनामी की चेतावनी क्यों दी गई?

भूकंप के बाद समुद्र में हलचल से सुनामी का खतरा बढ़ गया है। वैज्ञानिकों ने चिली और फ्रेंच पोलिनेशिया तक अलर्ट जारी किया है।

रिंग ऑफ फायर से जुड़ा है इलाका

रूस का यह क्षेत्र रिंग ऑफ फायर में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की टक्कर से भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी आम हैं।

एक नहीं, दो ज्वालामुखी फटे

क्रशेनिनिकोव के अलावा क्ल्यूचेव्स्काया सोपका ज्वालामुखी में भी विस्फोट हुआ, जो एशिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है।

Next Story