अक्षय कुमार सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि रियल एस्टेट डील्स से भी मोटी कमाई करते हैं। साल 2025 के सिर्फ 7 महीनों में उन्होंने प्रॉपर्टी बेचकर 110 करोड़ रुपये कमा लिए। जानिए किस प्रॉपर्टी से कितनी हुई कमाई।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ओबेरॉय थ्री सिक्सटी वेस्ट प्रोजेक्ट में अपना वर्ली वाला अपार्टमेंट 80 करोड़ रुपये में बेचा।
अभिनेता ने ओबेरॉय स्काई सिटी, बोरीवली (ईस्ट) में अपना एक 1,073 वर्ग फुट वाला अपार्टमेंट बेचा।
मार्च 2025 में अक्षय ने बोरीवली में दो कार पार्किंग वाले अपार्टमेंट की डील भी फाइनल की।
लोढ़ा कॉम्प्लेक्स में स्थित ऑफिस स्पेस अक्षय ने इस साल 8 करोड़ रुपये में बेचा।
ओबेरॉय स्काई सिटी की दो रिहायशी प्रॉपर्टी भी इस साल बिक गईं, जिससे उन्हें मोटी कमाई हुई।
अक्षय ने एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ और दूसरा 1.35 करोड़ में बेचकर टोटल 110 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डील्स की।