गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें फिर से चर्चा में हैं। लेकिन क्या ये सच है या सिर्फ अफवाह? चलिए जानते हैं इस पूरे मामले की हकीकत।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता ने व्यभिचार, क्रूरता और चीटिंग का हवाला देते हुए केस दायर किया था।
गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने कहा कि यह सब पुरानी बातें हैं और अभी कोई केस नहीं चल रहा है।
सूत्रों का कहना है कि गणेश चतुर्थी पर गोविंदा और सुनीता परिवार संग एक साथ नजर आएंगे।
इस साल फरवरी में भी दोनों के अलग होने की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में वे निराधार साबित हुईं।
वकील और करीबी दोस्तों के मुताबिक गोविंदा और सुनीता का रिश्ता मजबूत है और वे हमेशा साथ रहेंगे।