अगर आपने आश्रम और भौकाल जैसी सीरीज देखी हैं तो मत्स्य कांड आपको जरूर पसंद आएगी। रहस्य, एक्शन और ट्विस्ट से भरपूर इस सीरीज को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है।
यह सीरीज एक शातिर ठग की कहानी है जो अपने दिमाग और चालाकी से सिस्टम को चुनौती देता है।
रवि दुबे, रवि किशन, पीयूष मिश्रा और जोया अफरोज जैसे सितारे इस सीरीज को और खास बनाते हैं।
मत्स्य ठाडा जेल से निकलने के बाद एक शातिर कॉन मैन बन जाता है और पुलिस को खूब छकाता है।
हर एपिसोड का टाइटल महाभारत के किरदारों और घटनाओं से जुड़ा है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाता है।
ACP तेजराज सिंह की जिम्मेदारी है मत्स्य ठाडा को पकड़ना, लेकिन दोनों की टक्कर बेहद रोमांचक है।
एमएक्स प्लेयर पर मौजूद यह 11 एपिसोड वाली सीरीज IMDb पर 8.5 रेटिंग के साथ सुपरहिट साबित हुई।