2025 के 8 महीने बीत गए लेकिन अब तक कोई फिल्म 1000 करोड़ पार नहीं कर सकी। आइए देखते हैं इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्मों की लिस्ट।
विकी कौशल की फिल्म छावा 808.70 करोड़ के साथ 2025 की सबसे बड़ी हिट बनी हुई है। यह फिल्म फरवरी से ही नंबर वन पर टिकी है।
कम बजट में बनी फिल्म सैयारा ने 542.40 करोड़ का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया और दूसरे नंबर पर जगह बनाई।
रिलीज के सिर्फ 9 दिन में कुली ने 441.30 करोड़ कमा लिए। विदेशों में भी यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।
ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने 300 करोड़ पार किए। हालांकि कुली से काफी पीछे, फिर भी चौथे स्थान पर मजबूती से टिकी है।
भारी बजट में बनी हाउसफुल 5 ने 292 करोड़ का बिज़नेस किया और टॉप 5 में शामिल हो गई।
अब देखना ये है कि आने वाली फिल्मों में कौन छावा का रिकॉर्ड तोड़ेगा और कौन लिस्ट से बाहर होगा।