बॉक्स ऑफिस क्लैश: अगस्त्य बनाम जुनैद

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और आमिर खान के बेटे जुनैद खान पहली बार बड़े पर्दे पर आमने-सामने होंगे। आइए जानते हैं इस बॉक्स ऑफिस क्लैश की पूरी डिटेल।

अगस्त्य की पहली थिएटर फिल्म

अगस्त्य नंदा अपनी पहली सिल्वर स्क्रीन फिल्म इक्कीस के साथ आ रहे हैं। इसमें उनके साथ धर्मेंद्र भी नजर आएंगे।

जुनैद खान की दमदार एंट्री

आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म एक दिन भी 7 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ साई पल्लवी नजर आने वाली हैं।

बड़ा बॉक्स ऑफिस टकराव

7 नवंबर को इक्कीस और एक दिन आमने-सामने होंगी। दोनों स्टार किड्स के करियर के लिए यह बड़ी परीक्षा साबित हो सकती है।

पहले होने वाला था दूसरा क्लैश

शुरुआत में इक्कीस की रिलीज डेट 2 अक्टूबर तय थी। उस दिन इसका क्लैश वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 से होने वाला था।

कांतारा चैप्टर 1 की चर्चा

ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने 16 करोड़ के बजट में 407 करोड़ कमाए थे। इसी कारण कांतारा चैप्टर 1 से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

जीतेगा कौन बॉक्स ऑफिस पर

अब देखना दिलचस्प होगा कि 7 नवंबर को अगस्त्य और जुनैद में से कौन ज्यादा कलेक्शन कर पाता है।

Next Story