मोनालिसा का एटीवी राइड वाला झक्कास अंदाज

भोजपुरी हसीना मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एटीवी राइड का मस्तीभरा अंदाज दिखाया। फैंस उनके लुक और स्टाइल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एटीवी राइड पर निकलीं मोनालिसा

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दमदार एटीवी चलाती नजर आईं। उनके चेहरे पर मस्ती और जोश साफ झलक रहा था।

स्टाइलिश ब्लैक ड्रेस लुक

एटीवी राइड के दौरान मोनालिसा ने ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी थी, जो उनके कूल और स्टाइलिश लुक को और खास बना रही थी।

मुस्कान ने जीता दिल

एटीवी चलाते वक्त मोनालिसा की प्यारी स्माइल फैंस का दिल चुरा ले गई। उनके चेहरे की चमक तस्वीरों में साफ नजर आई।

दो चोटियों वाला क्यूट अंदाज

ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने दो चोटियां बनाई थीं। इस लुक में वह बेहद क्यूट और फ्रेश नजर आईं।

फैंस के दिलचस्प कमेंट्स

एक फैन बोला फुल ऑन झक्कास फोटो, तो दूसरे ने लिखा आपको देखकर मेरा भी घूमने का मन कर रहा है।

हर अंदाज में आकर्षक

मोनालिसा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे मॉडर्न हो या क्यूट लुक, वह हर स्टाइल में शानदार दिखती हैं।

Next Story