जैस्मिन और अली गोनी का आलीशान घर

टीवी स्टार्स अली गोनी और जैस्मिन भसीन का घर किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं। आइए देखते हैं उनके लग्जरी और खूबसूरत आशियाने की अंदर की झलक।

दो अपार्टमेंट्स को जोड़कर बना घर

अली गोनी ने बताया कि उनका घर दो अलग-अलग फ्लैट्स को मिलाकर बनाया गया है, जो इसे और भी बड़ा और शानदार बनाता है।

विशाल और खूबसूरत हॉल

हॉल में डिनर टेबल, कॉफी टेबल और दो तरह के सोफा सेट हैं। यह आम एक्टर्स के घरों से कहीं ज्यादा स्पेशियस है।

स्टाइलिश डाइनिंग एरिया

डाइनिंग स्पेस को डार्क ग्रीन कुर्सियों और सफेद टेबल से सजाया गया है, जो जगह को मॉडर्न और क्लासी टच देता है।

टीवी रूम और डेकोरेशन

हॉल के एक हिस्से को टीवी रूम में बदला गया है। रंगीन पेंटिंग्स और खूबसूरत सीलिंग डेकोरेशन इसकी शान बढ़ाते हैं।

जैस्मिन का पिंक बेडरूम

जैस्मिन ने अपना बेडरूम बेबी पिंक और सफेद थीम में सजाया है। प्यारे पर्दे और वॉल डेकोर इसे ड्रीमी टच देते हैं।

क्लोसेट और किचन स्पेस

घर में दो वॉक-इन क्लोसेट बनाए गए हैं, जो आमतौर पर बड़े स्टार्स के घरों में होते हैं। वहीं सजा-संवरा छोटा किचन भी बेहद खास है।

Next Story