सनी देओल के बेटे करण देओल की पत्नी द्रिशा आचार्य लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन उनकी खूबसूरती किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं। आइए जानते हैं उनके बारे में।
करण देओल ने अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा आचार्य से शादी की। दोनों ने छह साल डेट करने के बाद सात फेरे लिए।
करण और द्रिशा की शादी मुंबई के पांच सितारा होटल में हुई, जिसमें सलमान खान से लेकर आमिर खान तक शामिल हुए।
द्रिशा आचार्य मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। इस वजह से उनका नाता फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ा है।
द्रिशा की मां दुबई में रहती हैं और एक बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ी रही हैं। द्रिशा भी दुबई में रहकर ट्रैवेल इंडस्ट्री में काम करती हैं।
द्रिशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। फिर भी उनकी सादगी और खूबसूरती सबको आकर्षित करती है।
भले ही उनका अकाउंट प्राइवेट है लेकिन करण देओल अक्सर उनकी तस्वीरें शेयर करते हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आती हैं।