'भाबी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी आत्रे के स्टाइल टिप्स से गणेश उत्सव पर अपनाएं क्लासी और ग्लैमरस लुक।
शुभांगी ने नेट साड़ी और सीक्वेंस का हाईनेक ब्लाउज पहना। ओपन हेयर और झुमके उनके लुक को और खास बनाते हैं।
सिंपल साड़ी में फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज के साथ शुभांगी का रूप निखरता है। शादीशुदा महिलाएं इसे आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज, चेन और न्यूड लिपस्टिक शुभांगी को क्लासी और स्टाइलिश बनाते हैं।
हॉल्टर नेक ब्लाउज और माथे पर बिंदी के साथ साधारण साड़ी में भी उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आता है।
रेड कॉटन साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन सोबर लेकिन क्लासी लुक देता है।
सीक्वेंस वर्क और गोल्डन ब्लाउज के साथ झुमके और बिंदी शुभांगी के लुक को ग्लैमरस और ट्रेंडी बनाते हैं।