पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने कई ग्लोबल स्टार्स दिए हैं। आइए जानते हैं पंजाब के पांच सबसे अमीर अभिनेता कौन हैं।
दिलजीत दोसांझ की नेटवर्थ 172 से 205 करोड़ रुपये के बीच है। पंजाबी और हिंदी फिल्मों के साथ म्यूजिक करियर ने उन्हें खास बनाया।
चल मेरा पुत्त 4 स्टार अमरिंदर गिल की कुल संपत्ति 163 करोड़ रुपये बताई जाती है। वे भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल हैं।
कैरी ऑन जट्टा फ्रैंचाइज़ी के स्टार गिप्पी ग्रेवाल की कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपये है। उनकी लाइफस्टाइल भी काफी आलीशान है।
क़िस्मत 3 स्टार एमी विर्क की नेटवर्थ 131 करोड़ रुपये है। उन्होंने पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों दोनों में काम किया है।
जिम्मी शेरगिल ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में एक्टिव करियर बनाया। उनकी कुल संपत्ति 122 करोड़ रुपये है।
दिलजीत, अमरिंदर, गिप्पी, एमी और जिमी ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया में मशहूर किया है और बेहतरीन कमाई भी की।