नेहा भसीन ने कीटो डाइट से घटाया वजन, डिप्रेशन से मिली राहत

पॉपुलर सिंगर ने हाल ही में अपने वजन और मेंटल हेल्थ के संघर्ष के बारे में खुलकर बताया। कीटो डाइट ने उनकी जिंदगी बदल दी।

नेहा भसीन का खुलासा

नेहा ने पॉडकास्ट में बताया कि पिछले साल उनका वजन 10 किलो बढ़ गया और वे क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

पैनिक अटैक और परेशानी

दिवाली के आसपास नेहा को पैनिक अटैक आया। योग और प्राणायाम में घंटों बैठकर उन्होंने अपनी बेचैनी को महसूस किया।

मेडिकल मदद की जरूरत समझी

योग ने उन्हें चेताया कि उन्हें प्रोफेशनल हेल्प की जरूरत है। इस कदम ने उनकी मेंटल हेल्थ सुधारने में मदद की।

कीटो डाइट ने बदली जिंदगी

मनोचिकित्सक की सलाह पर नेहा ने कीटो डाइट अपनाई। इससे उनका वजन कम हुआ और शरीर की सूजन भी गई।

डिप्रेशन और मूड स्विंग्स पर असर

कीटो डाइट से नेहा का डिप्रेशन कम हुआ। मूड स्विंग्स अभी भी हैं लेकिन सहने लायक हैं।

स्वास्थ्य और वजन पर नियंत्रण

10 किलो वजन कम करने के साथ नेहा ने स्ट्रेस और पीसीओडी से बेहतर मुकाबला किया। कीटो डाइट ने उन्हें जीवन में संतुलन दिया।

Next Story