राइज एंड फॉल की कंटेस्टेंट और सेक्रेड गेम्स फेम कुब्रा सैत ने अपनी प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन के अनुभव पर पहली बार खुलकर बात की।
कुब्रा सैत शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ के बड़े राज फैंस के साथ शेयर करती नजर आईं।
कुब्रा ने बताया कि गलती से प्रेग्नेंसी हुई और उस समय के हालात बेहद मुश्किल थे।
कुब्रा के मुताबिक, बच्चे का पिता जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता था, जिससे उन्हें कठिन फैसला लेना पड़ा।
कुब्रा ने कहा कि उन्हें गुपचुप अबॉर्शन करवाना पड़ा क्योंकि अकेले इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालना नामुमकिन था।
एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन में हुए दुर्व्यवहार ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था और वे सहारे की तलाश में थीं।
कुब्रा ने कहा कि गिरकर भी उन्होंने खुद को उठाया और आज मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।