टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया बनीं मां बनने वाली

देवों के देव महादेव में पार्वती बनकर दिल जीतने वाली सोनारिका भदौरिया ने शादी के डेढ़ साल बाद फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी और समंदर किनारे बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

टीवी की पार्वती का नया सफर

देवों के देव महादेव की पार्वती यानी सोनारिका भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया।

समंदर किनारे फोटोशूट

व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में सोनारिका ने गोवा के बीच पर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और मैटरनिटी फोटोशूट कराया।

शादी के डेढ़ साल बाद गुड न्यूज

सोनारिका ने 2024 में बिजनेसमैन विकास पराशर से शादी की थी। अब शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं।

रोमांटिक तस्वीरें वायरल

तस्वीरों में सोनारिका और विकास व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। दोनों की बॉन्डिंग और प्यार सोशल मीडिया पर छा गया।

प्यार की लंबी कहानी

सोनारिका और विकास की मुलाकात जिम में हुई थी। दोनों 2015 से साथ हैं और 2022 में मालदीव में सगाई की थी।

टीवी और फिल्मों की स्टार

सोनारिका ने Tum Dena Saath Mera से डेब्यू किया और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। पार्वती के रोल ने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया।

Next Story