मिराय में भगवान राम कौन? खुला राज

तेजा सज्जा की फिल्म मिराय ने सिर्फ तीन दिन में 81 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फैंस अब जानना चाहते हैं कि फिल्म में भगवान राम का किरदार किसने निभाया।

मिराय का जबरदस्त कलेक्शन

सिर्फ तीन दिनों में दुनियाभर से 81 करोड़ की कमाई कर मिराय इस साल की हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।

तेजा सज्जा का सुपरहीरो अवतार

हनुमान के बाद मिराय में तेजा सज्जा ने एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया और सभी स्टंट खुद किए।

क्लाइमैक्स में भगवान राम की झलक

मिराय के क्लाइमैक्स में भगवान राम का सीन दिखाया गया जिसने दर्शकों को चौंका दिया और चर्चा शुरू कर दी।

प्रभास या राम चरण नहीं

रिलीज से पहले चर्चा थी कि प्रभास या राम चरण भगवान राम बनेंगे लेकिन यह रोल किसी और ने निभाया।

गौरव बोरा बने भगवान राम

देहरादून के गौरव बोरा ने मिराय में भगवान राम का किरदार निभाया। थिएटर और शॉर्ट फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें यह मौका मिला।

छोटे बजट की बड़ी जीत

60 करोड़ बजट में बनी मिराय ने 81 करोड़ कमा कर साबित कर दिया कि कंटेंट और स्टार पावर से ही हिट मिलती है।

Next Story