करण जौहर पहुंचे कोर्ट, क्यों करनी पड़ी पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बाद अब करण जौहर ने भी दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अपने चेहरे, आवाज और लोकप्रियता के गलत इस्तेमाल को रोकने की मांग की है।

करण जौहर की बड़ी चाल

करण जौहर ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

क्यों करनी पड़ी कोर्ट की मदद

करण का कहना है कि उनकी तस्वीर, आवाज और पहचान का गलत इस्तेमाल हो रहा है और लोग इससे फायदा उठा रहे हैं।

AI और नई तकनीक का खतरा

पिछले कुछ सालों में AI और नई तकनीक के कारण सेलेब्रिटीज के नाम और चेहरे के दुरुपयोग के मामले बढ़े हैं।

कोर्ट की पहली प्रतिक्रिया

जस्टिस मनमीत प्रितम सिंह ने कहा कि हर मीम अपमानजनक नहीं होता, लेकिन नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई की जा सकती है।

पहले भी कई सितारे पहुंचे कोर्ट

अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और बच्चन फैमिली भी पहले अपने पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट जा चुके हैं।

सेलेब्रिटीज की सुरक्षा जरूरी

फैंस और मार्केट वैल्यू के चलते सेलेब्रिटीज को अपने अधिकार सुरक्षित रखने का हक है ताकि उनका नाम और पॉपुलैरिटी गलत तरह से इस्तेमाल न हो।

Next Story