बाहुबली की शिवगामी देवी यानी राम्या कृष्णन ने सिर्फ साउथ फिल्मों में ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में भी बड़ा नाम कमाया। यहां देखें उनकी 5 बेस्ट हिंदी फिल्में जो OTT पर उपलब्ध हैं।
राम्या कृष्णन ने बाहुबली में मां शिवगामी का रोल निभाकर पहचान बनाई, लेकिन हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने धमाल किया।
1993 की सुपरहिट फिल्म खलनायक में राम्या का रोल छोटा था लेकिन असरदार। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
1996 की फिल्म चाहत में राम्या शाहरुख खान और पूजा भट्ट के साथ नजर आईं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
1998 की हिट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में राम्या की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
1997 की सुपरहिट फिल्म बनारसी बाबू में राम्या गोविंदा के साथ लीड रोल में नजर आईं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।
1997 की फिल्म शपथ में राम्या जैकी श्रॉफ के साथ नजर आईं। यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखी जा सकती है।