नेटफ्लिक्स ने विचर सीजन 4 का टीजर जारी कर दिया है। इस बार गेराल्ट ऑफ रिविया के किरदार में हेनरी कैविल नहीं बल्कि लियाम हेम्सवर्थ नजर आएंगे। फैंस का रिएक्शन और सीरीज की डिटेल्स यहां जानें।
नेटफ्लिक्स ने विचर सीजन 4 का टीजर लॉन्च कर दिया है, जिसमें नए गेराल्ट के रूप में लियाम हेम्सवर्थ नजर आ रहे हैं।
फैंस के फेवरेट हेनरी कैविल अब इस सीजन में नहीं दिखेंगे। उन्होंने शो छोड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया था।
टीजर में लियाम हेम्सवर्थ का इंटेंस और पावर पैक्ड लुक नजर आया, जो गेराल्ट के किरदार को नया ट्विस्ट देता है।
कई लोग लियाम के एक्शन और लुक को पसंद कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर दर्शक हेनरी कैविल को मिस कर रहे हैं।
कहानी सीजन 3 के अंत के बाद शुरू होगी, जहां गेराल्ट, सिरी और येनिफर अलग हो चुके हैं। शो 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिएटिव डिफरेंस के चलते हेनरी कैविल ने शो छोड़ा। अब लियाम हेम्सवर्थ इस आइकॉनिक रोल को निभा रहे हैं।